अगर आप भी Veterinary Doctor बनना चाहते हैं और इसका मुख्य कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैचलर ऑफ वेटनरी साइंस इन एनिमल हसबेंडरी का कोर्स करना होगा। मुख्य रूप से यह 1 डिग्री कोर्स होता है

जो कि Veterinary Doctor बनने के लिए आवश्यक माना जाता है। यह कोर्स मुख्य रूप से लगभग साडे 5 साल का होता है और आप इसके बाद डिग्री कोर्स और पीएचडी कोर्स से भी आगे  बढ़ सकते हैं।

ऐसे में यह कोर्स करके निश्चित रूप से आप जीव जंतुओं की बीमारियों को पहचान कर उनका निवारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जो पर्यावरण के लिए भी आवश्यक माने जाते हैं।

कई कॉलेज में इस कोर्स को करने के लिए अलग से एक्जाम लिया जाता है और अगर आप उसमें पास होते हैं,तो  ऐसी स्थिति में ही आपको एडमिशन मिल पाता है।

वेटनरी डॉक्टर कोर्स(Veterinary Doctor course) के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

अगर आप किसी भी कॉलेज में रहकर वेटनरी डॉक्टर कोर्स करना चाहते हो तो उसके लिए आपको मुख्य बातों का ध्यान रखना होगा

  1. सबसे पहले आपको उस कॉलेज की वेबसाइट में जाना होगा जहां पर आप एडमिशन लेना चाहते हैं।
  2. उसके बाद उस वेबसाइट को ओपन करके अपना अकाउंट बनाना होगा जिसमें आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड भी डालना होगा।
  3. इसके बाद आप एक होम पेज पर आ जाते हैं और आपके सामने कई सारे कोर्स दिखाई देते हैं आप जिस कोर्स को करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करना होगा जिसके बाद ही आपको एक और पेज दिखाई देगा।
  4. इसके बाद पेज में आपको शैक्षणिक योग्यता के साथ आवेदन फॉर्म दिखाई देगा जिसे आप को खोलना होगा और सही तरीके से भरकर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  5. इसके बाद आपको प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर क्लिक करके अपना नामांकन स्वीकार करना होगा और फिर परीक्षा पास करके आप आसानी के साथ यह कोर्स पूरा कर सकते हैं।

वेटनरी डॉक्टर(Veterinary Doctor) कोर्स की अवधि

अगर आप वेटनरी डॉक्टर का कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए कई प्रकार के कोर्स  उपलब्ध होते हैं जहां पर आप अपनी सोच अनुसार कोर्स करके लाभ ले सकते हैं। अगर आप वेटनरी डॉक्टर का डिप्लोमा कोर्स करते हैं

तो आपको 2 साल की अवधि का कोर्स करना होगा। इसके अलावा अगर आप ग्रेजुएशन का कोर्स करना चाहे तो यह 3 साल का होता है।

इसके अतिरिक्त पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स 2 साल और पीएचडी का कोर्स भी 2 या 3 सालों का होता है।

वेटरनरी डॉक्टर(Veterinary Doctor) कोर्स के मुख्य पड़ाव

अगर आप यह डॉक्टर का कोर्स करना चाहे तो आपके पास कुछ मुख्य पड़ाव उपस्थित हैं जहां पर आप निश्चित रूप से ही कोर्स का लाभ ले सकते हैं

  1.  डिप्लोमा इन वेटरनरी टेक्निशियन
  2. ग्रैजुएट सर्टिफिकेट ऑफ ट्रॉपिकल वेटरनरी साइंस
  3. एसोसिएट ऑफ़ अप्लाइड साइंस इन वेटरनरी टेक्नोलॉजी
  4. बैचलर ऑफ वेटरनरी बायोलॉजी एंड डॉक्टर ऑफ वेटरनरी मेडिसिन
  5. सर्टिफिकेट इन वेटरनरी स्टेशन
  6. बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस
  7. एमएससी ग्लोबल वाइल्डलाइफ हेल्थ एंड कन्वर्सेशन
  8. मास्टर ऑफ ट्रॉपिकल वेटरनरी साइंस
  9. डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी
  10. बैचलर ऑफ साइंस इन एनिमल हेल्थ
  11. बैचलर ऑफ साइंस इन प्री वेटरनरी
  12. सर्टिफिकेट इन वेटरनरी टेक्नोलॉजी

वेटरनरी डॉक्टर कोर्स करने के विशेष योग्यता

अगर आप वेटनरी के डॉक्टर का कोर्स करना चाहते हैं ऐसी स्थिति में आपके पास कुछ विशेष योग्यताओं का होना आवश्यक है—

  1. सबसे पहले तो इस बात को ध्यान में रखना होगा कि अगर आप वेटनरी के डॉक्टर बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 12वीं की पढ़ाई साइंस से करना होगा जिसमें भौतिक, रसायन और जीव  विज्ञान शामिल हो।
  2. बहुत सारे कॉलेज ऐसे होते हैं जहां पर आपको वेटनरी डॉक्टर बनने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देना होता है। अगर आप उस एक्जाम  में 55 परसेंट नंबर  आते हैं, तो निश्चित रूप से ही आपको फायदा होता है और आप यह कोर्स कर पाते हैं।
  3. इसके अलावा जब भी आप यह कोर्स करना चाहे तो सारे मौजूद दस्तावेजों को संभाल कर रखना होता है।

वेटनरी डॉक्टर कोर्स के लिए भारत के मुख्य कॉलेज

यह एक ऐसा कोर्स होता है जो बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है क्योंकि इस कोर्स से बलबूते ही आप पशु पक्षियों की भाषा और समस्या समझ सकते हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो भारत के मुख्य कॉलेज से ही  वेटेनरी डॉक्टर  का कोर्स कर सकते हैं

  1. इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली
  2. वेटरनरी कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ,चेन्नई
  3. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  4. नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, करनाल
  5. कॉलेज ऑफ वेटरनरी मेडिसिन एंड एनिमल साइंसेज, बीकानेर
  6. अन्नामलाई यूनिवर्सिटी  चिदंबरम
  7. मुंबई यूनिवर्सिटी
  8. पश्चिम बंगाल पशु और मत्स्य विज्ञान यूनिवर्सिटी
  9. जूनागढ़ एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी
  10. चौधरी सरवान कुमार हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी

वेटनरी डॉक्टर कोर्स करने के बाद मिलने वाले विकल्प

अगर आप सामान्य रूप से गौर करेंगे तो आप देखेंगे कि वेटनरी डॉक्टर कोर्स करने के बाद आपके सामने कई सारे विकल्प खुल जाते हैं। इन विकल्पों में से एक होता है कि आप किसी गवर्नमेंट पशु चिकित्सा के रूप में भी अपना कार्य शुरू कर सकते हैं इसके अलावा अगर आप चाहे तो किसी भी प्राइवेट पशु चिकित्सालय में जाकर भी अपने काम की शुरुआत कर सकते हैं।

वेटनरी डॉक्टर कोर्स करने के लिए फीस

अगर आपके मन में भी वेटनरी डॉक्टर कोर्स करने का ख्याल आ रहा है तो हम आपको इसकी फीस से अवगत कराएंगे जो लगभग ₹30000 से लेकर ₹80000 प्रति वर्ष होती है।

आप जिस भी कॉलेज में एडमिशन के लिए जा रहे हो वहां निश्चित रूप से ही आपको से संबंधित सारी जानकारी मिल जाती है जो कि आवश्यक मानी जाएगी ताकि आप अपने कोर्स को सही तरीके से आगे बढ़ा सके।

कोर्स को करने के बाद मिलने वाली सैलरी

अगर आप भारत में ही रहकर वेटनरी डॉक्टर का कोर्स करते हैं, तो ऐसी कंडीशन में आपको महीने के ₹30000 से लेकर ₹50000 आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप खुद का क्लीनिक  खोल लेते हैं तब उस कंडीशन में आपको ज्यादा आमदनी हो सकती है।

ये भी पढ़े

educationaim.in