नमस्कार दोस्तों, हमें हमेशा अपने दाँतों को सही रखने के लिए समय समय पर Dental Hygienist को दिखाते रहना चाहिए और खाने से पहले और खाना खाने के बाद हमें हमेशा अपना मुँह अच्छे से साफ़ करना चाहिए लेकिन हम अपना मुँह साफ़ नही करते है इसलिए हमारे दाँतों में परेशानी आजाती है उनको सही करने के लिए Dental Hygienist के पास जाना पड़ता है और हम अपने जीवन में इतने खो गए है।

कि हम सभी को पता है कि हम सभी की जिंदगी भागदौड़ से भरी हुई है, जहां पर हम सब  अपना सही तरीके से ख्याल नहीं रख पाते और आय दिन होने वाली बीमारियों से घिरे रहते हैं। इससे यह माना जाएगा कि शरीर का हर हिस्सा हमारे लिए महत्वपूर्ण है और जिसकी सुरक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर ऐसे में हम अपने शरीर का ध्यान रखें, तो  यह हमारे लिए वरदान है जब हम खुद को एक काबिल इंसान बना सकते हैं।

Dental Hygienist

हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे होते हैं जो निश्चित रूप से ही हमारे लिए आवश्यक है लेकिन हम उनके लिए कोई खास प्रयत्न नहीं करते है। ऐसे में हम आपको कुछ डेंटल संबंधित जानकारी देते हुए डेंटल हाइजीनिस्ट (Dental Hygienist)के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं, जो आज के समय में भी कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा  विकल्प बना हुआ है।

डेंटल हाइजीन का मतलब (What Is a Dental Hygienist?)

सामान्य रूप से देखा जाता है कि हम अपने मुंह के अंदर की सफाई सही तरीके से नहीं करते है। ऐसे में डेंटल हाइजीन का मतलब अपने मुंह के अंदर के सभी भागों का निश्चित रूप से ही देखभाल करना जिसमें दांत को मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। ऐसे में डेंटल हाइजीन के माध्यम से खुद को फिट भी रखा जा सकता है।

क्या होते हैं डेंटल हाइजीनिस्ट(Dental Hygienist)?

डेंटल हाइजीनिस्ट एक विशेषज्ञ की तरह कार्य करते हैं तो निश्चित रूप से ही हमारे डेंटल संबंधित समस्याओं को दूर करने का पुरजोर कोशिश करते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि हम अपने दांतों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते और बाद में हमें परेशानी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में हम डेंटल हाइजीनिस्ट के माध्यम से  कुछ विशेष उपचार लेकर अपने मुंह और दांतों की सुरक्षा की गारंटी ले सकते हैं, जो निश्चित रूप से ही हमारे भविष्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

डेंटल हाइजीनिस्ट(Dental Hygienist) के मुख्य कार्य : (What does dental hygienist do?)

अगर हमें किसी भी प्रकार की दांत और मुंह से संबंधित समस्या होती है तो हम निश्चित रूप से डेंटल हाइजीनिस्ट के पास जाते हैं और अपनी समस्या का निवारण प्राप्त करते हैं। ऐसे में डेंटल हाइजीनिस्ट का कार्य कई प्रकार से महत्वपूर्ण हो जाता है,जो हमें उचित सुविधा देते हैं।

  1. कई बार ऐसा होता है कि हमारे दांतों में कैविटी आ जाती है। जिस का अंदाजा हम सही तरीके से  नहीं लगा पाते है और दांतों को बहुत ज्यादा नुकसान होने लगता है। ऐसे में डेंटल हाइजीनिस्ट मुख्य रूप से ही दांतों में होने वाले प्लाक और कैविटी को दूर करने का कार्य करते हैं।
  2. इसके अतिरिक्त कई बार समस्या बहुत गंभीर हो जाती है और मरीज को उसके बारे में पता नहीं चलता है, तब डेंटल हाइजीनिस्ट के माध्यम से मुंह के अंदर होने वाले कैंसर की जांच करने का कार्य किया जाता है जो मरीज को अनजाने में ही काफी नुकसान कर देता है।
  3. कई बार ऐसा भी होता है कि मरीजों को सही तरीके से जानकारी नहीं हो पाती कि वह अपने दांतो का ध्यान कैसे रखें? ऐसे में विशेष जानकारी देते हुए डेंटल हाइजीनिस्ट अपने मरीज की मदद करने का कार्य करते हैं ताकि समय रहते ही दांतों का ख्याल रखा जा सके।
  4. कई बार किसी समस्या के रहते हुए दांतो का एक्सरे करना जरूरी माना गया है। ऐसे में अगर एक्स-रे की नौबत आती है तो डेंटल हाइजीनिस्ट ही वह कार्य पूरा करते हैं।
  5. कई बार दो दांतों के बीच में गड्ढे हो जाते हैं, जिसे समय रहते ही सीलेड या फ्लोराइड से भरा जाता है। ऐसे में डेंटल हाइजीनिस्ट का कार्य काफी हद तक बढ़ जाता है और आपके दांतों में होने वाले गड्ढे को कम किया जाता है।

डेंटल हाइजीनिस्ट(Dental Hygienist) बनने के लिए विशेष योग्यता:

अगर आप डेंटल हाइजीनिस्ट बनकर लोगों की सेवा और सहायता करना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपके पास कुछ विशेष योग्यताओं का होना आवश्यक है ताकि आप निश्चित रूप से ही सेवा भावना से ही योगदान दे सकें।

  1. यह कोर्स करने के लिए आपको 12वीं की परीक्षा पास करनी होगी जिसमें निश्चित रूप से ही फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी होना जरूरी माना गया है।
  2. इसके अलावा 12वीं की परीक्षा में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है और न्यूनतम आयु 17 वर्ष से लेकर 25 वर्ष होना निर्धारित किया गया है।
  3. अगर आप इस कोर्स को  करना चाहते हैं, तो पहले सही यूनिवर्सिटी या कॉलेज के बारे में जानकारी ले लें ताकि आप को बाद में पछतावा ना हो और आप सही दिशा की ओर आगे बढ़ सके।
  4. आप इस कोर्स को तभी करें जब आप अपनी इच्छा शक्ति के साथ इसे करना चाहे इसके अलावा निश्चित रूप से ही ध्यान में रखकर पढ़ाई को पूरी कर सके।

डेंटल हाइजीनिस्ट(Dental Hygienist) बनने के लिए आवश्यक आवेदन प्रक्रिया

वैसे तो आज के समय में किसी भी प्रकार के कोर्स करने के लिए दो प्रकार के विकल्प मौजूद होते हैं जो ऑफलाइन और ऑनलाइन के रूप में हमारे सामने होते हैं। अभी हम आपको मुख्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने वाले हैं क्योंकि ज्यादातर लोग इस प्रक्रिया का ही इस्तेमाल करते हैं।

  1. इस कोर्स में प्रवेश के लिए सबसे पहले आपको उचित यूनिवर्सिटी और कॉलेज का पता लगाना होगा और उसके बाद उस यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन कर देना होगा।
  2. जब आप रजिस्ट्रेशन करेंगे तो आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा जिससे आप  साइन अप करने के बाद उपयोग कर सकेगे।
  3. जैसे ही आप इस वेबसाइट में साइन इन  करेंगे तो आपको कई सारे कोर्स की लिस्ट दिखाई देगी, आप इस कोर्स के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं और दिए गए आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं।
  4. इस फॉर्म में आपको दिए जाने वाली सभी जानकारी को भरना होगा जिसके अंतर्गत पिता का नाम, शैक्षणिक योग्यता, वर्ग, आपके अंक सही तरीके से भरना होगा।
  5. इस आवेदन फॉर्म को आप जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान भी कर सकते हैं।
  6. कुछ विश्वविद्यालय या कॉलेज ऐसे होते हैं जहां पर प्रवेश प्रक्रिया से गुजरना होता है ऐसी स्थिति में आप सही जानकारी लेकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और फिर रिजल्ट आने के बाद ही आपका एडमिशन हो सकता है।

डेंटल हाइजीनिस्ट बनने के लिए मुख्य एंट्रेंस एग्जाम

कुछ यूनिवर्सिटी और कॉलेज ऐसे होते हैं जहां पर आपको किसी भी एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाता है। ऐसे में अगर आप डेंटल हाइजीनिस्ट बनना चाहते हैं, तो आपको कुछ मुख्य एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से ही प्रवेश प्राप्त हो सकता है–

  1. NEET
  2. जम्मू एंड कश्मीर CET
  3. बुद्ध इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल एंट्रेंस एग्जाम
  4. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम
  5. बापूजी डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल एंड एंट्रेंस एग्जाम

इसके अलावा अगर आप चाहें तो अपने आसपास के इलाकों में भी इस कोर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं और उसमें एडमिशन कर भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

डेंटल हाइजीनिस्ट कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया

अगर आपने इस कोर्स में प्रवेश के बारे में सोच रखा है तो यहां पर हम आपको बताना चाहेंगे कि यहां पर प्रवेश की प्रक्रिया मुख्य तरीकों से संपन्न हो सकती है जो मुख्य है

इस कोर्स को करने के लिए सबसे पहले आपको बीडीएस करना होता है जो कि एक डेंटल कोर्स होता है इसके लिए आप एक एंट्रेंस एग्जाम जिसे NEET कहा जाता है इसे देकर आप निश्चित रूप से आगे बढ़ सकते हैं। यह एग्जाम हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें पास होने के बाद आपको भारत के किसी भी महत्वपूर्ण और टॉप के मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है।

इसके अलावा अगर आप चाहे तो कुछ कॉलेज ऐसे भी है जहां पर बिना किसी एंट्रेंस एग्जाम के ही एडमिशन दे दिया जाता है। आपको उन एग्जाम के बारे में जानकारी लेना होगा। इस प्रकार के कॉलेज आपके लिए तब आवश्यक हो जाएंगे जब आपके एंट्रेंस एग्जाम में कम मार्क्स आए हो और आप अभी भी यह कोर्स करना चाहते हो।

डेंटल हाइजीनिस्ट  ( Dental Hyginist) बनेंगे भारत में पांच टॉप के संस्थान से

अगर आप भारत में ही रहकर डेंटल हाइजीनिस्ट बनना चाहते हैं तो इसके लिए आप डिप्लोमा और सर्टिफिकेट को भी कोर्स कर सकते हैं लेकिन इन कोर्स को करने के लिए मुख्य संस्थान की जानकारी आज हम आपको देने वाले हैं—

  1. पटना डेंटल कॉलेज और अस्पताल, पटना
  2. दिल्ली पैरामेडिकल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, नई दिल्ली
  3. मणिपाल कॉलेज आफ डेंटल साइंसेज, मणिपाल
  4. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज और रिसर्च इंस्टीट्यूट, बेंगलुरू
  5. गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज, तिरुअनंतपुरम

डेंटल हाइजीनिस्ट बनने के बाद रोजगार के मुख्य अवसर(Dental Hygienist salary )

अगर आपने डेंटल हाइजीनिस्ट का कोर्स कर लिया हो और उसके बाद आप रोजगार की तलाश में हो तो ऐसी स्थिति में आप को रोजगार के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो आपके भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं।

इसमें सबसे पहला नाम फिजीशियन असिस्टेंट का आता है जोकि आप किसी भी मुख्य डेंटल कॉलेज में बन सकते हैं और अगर आप यह कोर्स  कर लेते हैं, तो आपको वार्षिक वेतन ₹ 500000 से ₹600000 तक प्राप्त होती है जो कि काफी अच्छी मानी जाती है।

इसके अलावा इस कोर्स को करने के बाद आप डेंटिस्ट आसानी के साथ बन सकते हैं और खुद का ही क्लीनिक खोल सकते हैं। कुछ युवा ऐसे भी होते हैं जो इस कोर्स को नहीं करते लेकिन अगर आप इस कोर्स को करने के बाद डेंटिस्ट बनते हैं तो आपकी सैलरी में कई गुना बढ़ोतरी होती है जो की शुरुआत में ₹400000 प्रति वर्ष होती है।

अगला नाम मेडिकल असिस्टेंट का आता है, जहां पर आप मेडिकल संबंधित जानकारी रखते हुए भी डेंटल हाइजीनिस्ट बन सकते हैं जिसमें आपको फायदा होता है और अनुभव बढ़ने के साथ-साथ ही आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होती है। लेकिन अगर आपने शुरुआत कुछ समय पहले ही की है तो ऐसे में आप की वार्षिक सैलरी ₹200000 से ₹300000 होती है।

इसके बाद आप रजिस्टर्ड नर्स बन सकते हैं और लोगों की सेवा कर सकते हैं। नर्स का पेशा ऐसा होता है जो सेवा भाव से लिप्त होता है, ऐसे में आप वार्षिक वेतन ₹200000  से ₹400000 लेकर लोगों की सेवा भाव से मदद कर सकते हैं।

डेंटल हाइजीनिस्ट ( Dental Hygienist) के कोर्स से मिली सरकारी नौकरी

सामान्य रूप से देखा जाता है कि हर व्यक्ति सरकारी नौकरी के लिए परेशान होता है, ऐसे में अगर आपने डेंटिस्ट या डेंटल हाइजीनिस्ट का कोर्स किया हो तो ऐसी स्थिति में भी आप आसानी से सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं जिसके अंतर्गत रहकर आप विभिन्न कॉलेजों में भी अपनी सेवाएं दे सकते हैं।

कुछ मुख्य स्वास्थ्य केंद्र या मेडिकल संस्थान होते हैं जो सरकार द्वारा संचालित होते हैं ऐसे में उन मुख्य मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के माध्यम से आप सरकारी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, जहां पर आप को मिलने वाली सैलरी और सुविधाएं काफी हद तक बेहतर होती हैं और आप सही तरीके से अपना जीवन यापन कर पाते हैं।

डेंटल हाइजीनिस्ट ( Dental Hygienist) बनकर करें नई शुरुआत

अगर आप अपने जीवन को एक नई दिशा देना चाहते हैं और निरंतर रूप से आगे बढ़ना चाहते हैं, तो ऐसी स्थिति में डेंटल हाइजीनिस्ट का कोर्स आपके लिए सबसे फायदेमंद होगा। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे बीमारी ने हमें घेर रखा है। ऐसे में हमें खुद को स्वस्थ रखने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए भी इस प्रकार के कोर्स की मदद लेनी होगी जो निश्चित रूप से हमारे भविष्य को उजागर करेगा और हमें अच्छी आर्थिक स्थिति भी देगा।

ये भी पढ़े ,

educationaim.in

Leave a Comment